Quantcast
Channel: Rkalert.Com
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1715

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामयिकी प्रश्न उत्तर 2016-17

$
0
0

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामयिकी प्रश्न उत्तर 2016-17

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामयिकी प्रश्न उत्तर 2016-17 ,सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी सामयिकी से सम्बंधित जानकारी एवं देश विदेश तथा खेल जगत के बारे में जानकारी व भारतीय सविधान के बारे में अध्ययन संबधित जानकारी । यह सभी सामयिकी प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए पुलिस ,आर.ए.एस.व अन्य परीक्षाओ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।जो आपको सफलता दिलाने में सहयोग प्रदान करेगे |

आगामी परीक्षाओ में आने वाले महत्वपूर्ण  प्रश्न उत्तर 2016-17

1. भूकम्प की तीव्रता का मापन किस पैमाने पर किया जाता है?
उत्तर – रिक्टर
2. भारत में भारतीय वायुसेना के किस एयर बेस पर आतंकवादियों ने जनवरी 2016 में आक्रमण किया जिसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया?
उत्तर – पठानकोट (पंजाब)
3. हाल में पाया गया वह वायरस जिसके प्रभाव के कारण नवजात शिशुओं के सिर छोटे होते हैं?
उत्तर – जीका
4. किस मोटर साइकिल निर्माता कम्पनी ने युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के लोहे से बाइक बनाने की घोषणा की है?
उत्तर -बजाज
5. विश्व का सबसे बड़ा ग्लोबल कार्बन उत्सर्जक देश कौन सा है?
उत्तर – चीन
6. भारत में प्रथम पुरापाषाणिक उपकरण की खोज करने वाले रॉबर्ट ब्रूस फुटे कौन थे?
उत्तर – भूगर्भ वैज्ञानिक
7. किसे अर्थशास्त्र का नोबेल 2015 पुरस्कार दिया गया है?
उत्तर – एंगस डिएटन
8. विश्व एड्स दिवस, 2015 का प्रमुख विषय क्या था?
उत्तर – शून्य पर लाना
9. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार किस देश के खिलाफ टी20 श्रंखला जीत कर इतिहास रचा?
उत्तर -आस्ट्रेलिया
10. किसने दिसम्बर 2015 में दिल्ली लोकायुक्त के रूप में कार्य भार सँभाला?
उत्तर – रेवा खेत्रपाल
11. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – केरल
12. कौन सी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनी है?
उत्तर – फ्लिपकार्ट
13. कौन सा देश कुल क्षेत्रफल तथा कुल जनसंख्या (2014) दोनों की दृष्टि में विश्व में पाँचवें स्थान पर है?
उत्तर – ब्राजील
14. जनवरी 2016 को पुर्तगाल में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले व्यक्ति क्या नाम?
उत्तर – मार्सेलो रेबोले डिसूजा
15. किसने ‘रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेन्ट’ की स्थापना की?
उत्तर – सुभाषचन्द्र बोस
16. 1857 के संघर्ष में भाग लेने वाले सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या किस प्रांत से थी? –
उत्तर – अवध से
17. किस राज्य में ‘पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप’ प्रतिमान के अन्तर्गत भारत की प्रथम रेलवे लाइन बनाई जा रही है?
उत्तर – गुजरात
18. यूपीएस का विस्तृत रूप क्या है?
उत्तर – अनइन्टरप्टेड पॉवर सप्लाई
19. 140 मिलियन डॉलर से अधिक की लागत से निर्मित फुटबाल से सम्बन्धित फीफा संग्रहालय 28 फरवरी, को दर्शकों के लिए कहाँ खोल दिया जाएगा?
उत्तर – ज्यूरिख (स्विट्जरलैण्ड)
20. जनणगना-2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश में ‘दसलाखी (मिलियनरी) नगरों’ की संख्या कितनी है?
उत्तर – 7
21. केन्द्र सरकार ने घड़ी बनाने वाली किस पब्लिक सेक्टर कम्पनी को बन्द करने का निर्णय जनवरी, 2016 में लिया है? –
उत्तर – एचएमटी वाचेज लि. (HMT Watches Ltd.)
22. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण जनसंख्या का सबसे अधिक अनुपात किस राज्य में है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
23. ‘स्वच्छ भारत’ कार्यक्रम हेतु केन्द्र सरकार ने 6 नवम्बर, 2015 को उपकर लगाया है। इस उपकर की दर क्या है?
उत्तर – 0.50 प्रतिशत
24. किसने भारतीय गणतन्त्र के बारहवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था?
उत्तर – प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
25. बीसीसीआई द्वारा हाल में की गई ग्रेडिंग में अजिंक्य रहाणे को किसमें रखा गया है?
उत्तर – ग्रेड A में

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामयिकी प्रश्न उत्तर 2016-17

कृषी सम्बधित संबधित प्रश्न

1. विश्व में ‘हरित क्रान्ति के जनक’ कौन है?
उत्तर – नॉर्मन ई. बोरलॉग
2. ‘कंचन’ एक किसकी उन्नत किस्म है?
उत्तर – आँवला की
3. किस देश में कपास का प्रति हेक्टेयर उत्पादन (2014) विश्व में सर्वाधिक है?
उत्तर – आस्ट्रेलिया
4. भारत की मृदाओं में से कौन-सी बेसाल्ट लावा के अपक्षय के कारण निर्मित हुई है?
उत्तर – रेगुर मृदा
5. वर्षभर बोई जाने वाली फसल कौन सी है?
उत्तर – मक्का
6. ‘करनाल बन्ट’ किस फसल की एक बीमारी है?
उत्तर – गेहूँ की
7. ‘पीताम्बरी’ किस फसल की एक प्रजाति है?
उत्तर – सरसों की
8. थाइरॉक्सिन, साइटोकाइनिन और इन्सुलिन में से कौन-सा एक पादप हॉर्मोन है?
उत्तर – साइटोकाइनिन
9. राष्ट्रीय जैविक खेती केन्द्र (एनसीओएफ) कहां स्थित है?
उत्तर – गाजियाबाद
10. विश्व में सब्जियों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन-सा है? –
उत्तर – चीन
11. पपीते में पीले रंग का क्या कारण है?
उत्तर – कैरिकाजैन्थिन
12. सेब, पपीता, अमरूद और आम में से कौन सा एक विटामिन A का प्रचुरतम स्रोत है
उत्तर – आम
13. भारतीय सब्जी शोध संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर – वाराणसी
41. फसलों में पर्णीय छिड़काव के लिए सबसे उपयुक्त उर्वरक कौन सी है?
उत्तर – यूरिया
15. पौधोें में ‘फ्लोएम’ मुख्यत: किसके लिए उत्तरदायी है?
उत्तर – आहार वहन के लिए
भारतीय संविधान संबधित प्रश्न
1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति होती है?
उत्तर – अनुच्छेद 148
2. राज्य सरकार का कानूनी सलाहकार कौन होता है?
उत्तर – महाधिवक्ता
3. राज्य विधान सभाओं में आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है?
उत्तर – अनुच्छेद 333
4. भारत के संविधान निर्माताओं ने सातवीं अनुसूची में वर्णित समवर्ती सूची की अवधारणा को किस देश के संविधान से ग्रहण किया था?
उत्तर – आस्ट्रेलिया
5. ‘ग्राम सभा’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तर – ग्राम स्तर के पंचायत क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में पंजीकृत लोग
6. भारत के ‘पंचायती राज व्यवस्था का वास्तुकार (शिल्पी)’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – बी. आर. मेहता
7. पंचायती राज किस सूची में सम्मिलित है?
उत्तर – राज्य
8. लोक सभा में मन्त्रिपरिषद के विरुद्ध ‘अविश्वास’ का प्रस्ताव लाने हेतु कितनी न्यूनतम सदस्य संख्या है?
उत्तर – 50
9. कौन-सा संशोधन संघशासित प्रदेश दिल्ली को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्परिवर्तित करता है?
उत्तर – 69वाँ संशोधन
10. भारतीय संविधान में ‘समानता का अधिकार’ किन पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है?
उत्तर – अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18 तक
11. भारतीय संविधान ने राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का विचार किस देश से प्राप्त किया?
उत्तर – आयरलैण्ड
12. किसे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक माना जाता है?
उत्तर – उच्चतम न्यायालय
13. किस एक प्रलेख को किसी व्यक्ति की स्वतन्त्रता का महानतम रक्षक माना जाता है?
उत्तर – बन्दी प्रत्यक्षीकरण
14. नीति आयोग किस तरह की संस्था है?
उत्तर – संविधानेतर संस्था
15. भारत के राष्ट्रपति को निलम्बित करने की शक्ति किस अनुच्छेद से प्राप्त है?
उत्तर – अनुच्छेद 19 में वर्णित मौलिक अधिकारों को
16. 1935 का गवर्नमेन्ट ऑफ इण्डिया एक्ट क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्रोत है
17. भारत सरकार ने राष्ट्रीय विकलांग वित्त निगम की स्थापना किस मन्त्रालय के अन्तर्गत की है?
उत्तर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय
18. किस अनुच्छेद के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की? –
उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत
19. भारत के किस राज्य में जहाँ इसका भी अपना संविधान है, 9 जनवरी, 2016 को राज्यपाल शासन लागू किया गया? –
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
20. उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्ति किस समिति ने जनवरी 2016 में प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में राजनेताओं (मंत्रियों) एवं नौकरशाहों को बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) में प्रमुख पदों पर नियुक्ति न करने की संस्तुति की है? –
उत्तर – जस्टिस आर. एम. लोढ़ा समिति

इतिहाश संबधित प्रश्न

1. किस आयुर्वेदाचार्य ने तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी? –
उत्तर – जीवक
2. किस गुप्त शासक ने हूणों को पराजित किया था? –
उत्तर – स्कन्दगुप्त
3. ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ कहां किया गया था? –
उत्तर – सारनाथ में
4. किसके शासनकाल में डीमेकस भारत आया था? –
उत्तर – बिन्दुसार
5. चन्हुदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किसने किया था? –
उत्तर – जे.एच. मैके
6. किसने बाबर को सर-ए-पुल के युद्ध में पराजित किया था? –
उत्तर – शैबानी खाँ
7. कौन गजनी राजवंश का संस्थापक था? –
उत्तर – अल्पतगीन
8. भारत पर सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कहां के थे? –
उत्तर – अरब के
9. शतपथ ब्राह्मण में उल्लिखित राजा विदेघ माधव से सम्बन्धित ऋषि कौन थे? –
उत्तर – ऋषि गौतम रहुगण
10. 8 अगस्त, 1942 में कांग्रेस ने भारत छोड़ो आन्दोलन कहाँ से प्रारम्भ किया था? –
उत्तर – बम्बई
11. ‘सर्वेन्टस् ऑफ इण्डिया सोसाइटी’ की स्थापना किसने की थी? –
उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले
12. इण्डियन नेशनल मूवमेन्ट : दि लॉन्ग टर्म डाइनैमिक्स के लेखक कौन हैं? –
उत्तर – बिपनचन्द्र
13. किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी? –
उत्तर – डब्ल्यू.सी. बनर्जी
14. किस प्रख्यात समाज सुधारक ने ज्ञानयोग, कर्मयोग तथा राजयोग नामक पुस्तकें लिखीं? –
उत्तर – स्वामी विवेकानन्द
15. भारत अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष का सदस्य कब बना? –
उत्तर – 1945

देश विदेश संबधित प्रश्न
1. किस देश को दुनिया में ‘कार्बन निगेटिव देश’ के रूप में माना जाता है? –
उत्तर – भूटान
2. पहली बार अमेरिका में ही मस्जिदों का दौरा वहां का कौन सा राष्ट्रीय नेता करेगा? –
उत्तर – बराक ओबामा
3. विश्व का ‘धान जीन बैंक’ कहां स्थित है? –
उत्तर – फिलीपीन्स
4. नवम्बर, 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन कहां किया गया था? –
उत्तर – गोवा में
5. सुपरकम्प्यूटर ‘मैजिक क्यूब’ किस देश ने बनाया है? –
उत्तर – चीन
6 जनवरी, 2016 को भारत के गणतन्त्र दिवस पर मुख्य अतिथि किन्हें बनाया गया है? –
उत्तर – फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 
7. भारत की किस फिल्म अभिनेत्री को अमरीकन टी.वी. थ्रिलर सीरिज क्वांटिको (Quantico) में अभिनय करने के लिए पीपुल्स चॉइस अवार्ड 2016 में ‘फेवरिट एक्ट्रैल्स इन ए न्यू टी.वी. सीरिज’ का अवार्ड लॉस एंजिल्स (अमरीका) में जनवरी, 2016 में प्रदान किया गया? –

उत्तर – प्रियंका चौपड़ा
8. राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्रप्रमुखों का शिखर सम्मेलन (सीएचओजीएम) 2015 किस देश में सम्पन हुआ? –
उत्तर – माल्टा
9. टिम पीक को किस रूप में जाना जाता है? –
उत्तर – अंतरिक्ष यात्री
10. किस देश ने एचआईवी से आक्रांत लोगों को सेना में भर्ती की अनुमति दी है? –
उत्तर – इजरायल

खेल जगत संबधित प्रश्न
1. अभिनव बिन्द्रा ने आठवीं एशियाई एयर गन चैम्पियनशिप में स्वर्ण कहां जीता? –
उत्तर – नई दिल्ली में
2. किस देश ने 29 नवम्बर, 2015 को वर्ष 2015 का ‘डेविस कप’ खिताब जीता? –
उत्तर – ग्रेट ब्रिटेन
3. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी पांच मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में किसे मैन ऑफ़ द सीरीज़ चुना गया? –
उत्तर – रोहित शर्मा
4. भारत की किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने स्विट्जरलैण्ड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर वर्ष 2016 का पहला युगल महिला खिताब ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में जनवरी 2016 में जीता? –
उत्तर – सानिया मिर्जा
5. अर्जेन्टीना एवं एफ.सी. बार्सिलोना के किस फुटबाल खिलाड़ी ने जनवरी 2016 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का बेलॉन डी ओर (Ballon d’Or) अवार्ड देने की घोषणा की है? –
उत्तर – लियोनेल मैसी (Lionel Messi)
6. दूसरी बार श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने वाले क्रिकेटर का क्या नाम है? –
उत्तर – ग्राहम फोर्ड
7. हैदराबाद में फरवरी 2016 में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एवं पुरुष एकल खिताब क्रमश: किसने जीता? –
उत्तर – मनिका बत्रा एवं एंथोनी अमलराज
8. भारत की किस महिला निशानेबाज ने जनवरी, 2016 में स्वीडिश कप ग्रांड प्रिक्स की महिला 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता? –
उत्तर – अपूर्वी चंदेला
9. भारत अब तक कुल किनती बार सैफ कप जीत चुका है ?
उत्तर – सात बार
10. लियोनल मेस्सी अब तक कितनी बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाडी जीत चुके है ?
उत्तर – पांच

सामयिकी प्रश्न उत्तर जनवरी से जुलाई 2016
1. वर्ष 2016 में अर्द्ध कुम्भ मेला कहाँ आयोजित किया जा रहा है? –
उत्तर -हरिद्वार (उत्तराखण्ड) में
2. फरवरी 2016 में भारत में जन्में किस मशहूर पाकिस्तानी साहित्यकार का निधन हुआ? –
उत्तर – इंतिजार हुसैन
3. जर्मनी के एडॉल्फ हिटलर की पुस्तक मीन केम्फ (Mein Kampf) का नया व्याख्यायित अंक किस शीर्षक से जनवरी 2016 में प्रकाशित हुआ? –
उत्तर – हिटलर, मीन केम्फ-ए क्रिटिकल एडीशन
4. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा द्यारा जनवरी 2016 को किस व्यक्ति की स्मृति में 150 रुपये मूल्य का सिक्का जारी किया गया?-
उत्तर -लाला लाजपत राय
5. भारत ने जनवरी 2016 को चांदीपुर (ओडिशा) में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से स्वदेश में विकसित किस मिसाइल का परीक्षण किया?-
उत्तर -आकाश
6. जनवरी 2016 में उत्तर कोरिया ने किस बम का परीक्षण किया? –
उत्तर -हाइड्रोजन बम
7. किसे उत्तर प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है? –
उत्तर -संजय मिश्र
8. प्रसिद्ध उपन्यासकार गौरा पन्त ‘शिवानी’ की पुत्री लेखिका मृणाल पांडे की किस नवीनतम पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में जनवरी 2016 में हुआ? –
उत्तर -ध्वनियों के आलोक में स्त्री
9. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की नयी सूची के अनुसार दुनिया में कम भ्रष्टाचार देश कौन सा है? –
उत्तर -डेनमार्क
10. भारत में 9वां राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया? –
उत्तर -24 जनवरी
11. अभी हाल में ट्विटर इंक की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर किसे नियुक्त किया गया है? –
उत्तर -लेस्ली बरलैंड
12. जनवरी 2016 को मेक्सिको में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया? –
उत्तर -मुक्तेश कुमार परदेशी
13. उत्तर प्रदेश में जनवरी, 2016 में सम्पन्न जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में किस राजनीतिक दल के प्रत्याशी सर्वाधिक सीटों (74 में से 60 सीटों) पर विजयी रहे? –
उत्तर -समाजवादी पार्टी
14. जनवरी 2016 में केन्द्र सरकार द्वारा तमिलनाडु के किस प्रतिबन्धित खेल, जिसमें साँड का प्रयोग होता है, को पुन: अनुमति प्रदान कर दी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इपर रोक लगा दी? –
उत्तर -जल्लीकट्टू (Jallikattu)
15. इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन वर्ष 2016 में कहाँ आयोजित हो रहा है? –
उत्तर -बांग्लादेश में
16. किस व्यक्ति ने पुणे स्थित फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का अध्यक्ष पद छात्रों एवं अन्य लोगों के विरोध के बावजूद 7 जनवरी, 2016 को सँभाला? –
उत्तर – गजेन्द्र चौहान
17. केन्द्र सरकार के किस मन्त्रालय का विलय विदेशी मामलों के मन्त्रालय (Ministry of External Affairs) में 7 जनवरी, 2016 को कर दिया गया है? –
उत्तर -मिनिस्ट्री ऑफ ओवरसीज इंडियन अफेयर्स (MOIA)
18. केन्द्र सरकार ने भारत के नीति (NITI) आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सिन्धुश्री खुल्लर के सस्थान पर किस प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा जनवरी, 2016 में की है? –
उत्तर -अमिताभ कांत
19. जनवरी, 2016 में हैदराबाद में आयोजित भारत की सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में दोनों पुरुष एवं महिला टीम खिताब किसने जीते? –
उत्तर – पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB)
20. भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन्य मन्त्रालय द्वारा दिसम्बर 2015 में जारी द्विवार्षिक भारत वन रिपोर्ट-2015 (India State of Forest Report-2015) के अनुसार भारत का कौन-सा राज्य सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला राज्य है? –
उत्तर – मध्य प्रदेश
21. मिट्टी का तेल, हाइड्रोजन, कोयला और डीजल में से कौन-सा ईंधन न्यूनतम वायु प्रदूषण करता है? –
उत्तर – हाइड्रोजन
22. एक समतल दर्पण की वक्रता-त्रिज्या कैसी होती है? –
उत्तर -अनन्त
23. टीएनजी, टीएनपी, टीएनए और टीएनटी में से किस विस्फोटक का नाम ‘नोबेल तेल’ है? –
उत्तर -टीएनजी
24. प्राकृतिक फल पकाने वाला हॉर्मोन कौन सा है? –
उत्तर -एथिलीन
25. किस देश ने अपने नागरिकों को नवम्बर 2015 में ‘नांरगी’ प्रदूषण की चेतावनी जारी की है? –
उत्तर – चीन
26. प्रोफेसर यशपाल, लालजी सिंह, एम.एस. स्वामीनाथन और जयन्त वी. नार्लिकर में से किस वैज्ञानिक को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है? –
उत्तर -जयन्त वी. नार्लिकर
27. अधिरक्तस्राव क्या है? –
उत्तर -एक अनुवांशिक विकार
28. मानव शरीर में विटामिन A कहां भण्डारित होता है? –
उत्तर -यकृत में
29. पृथ्वी पर अधिकांश ऑक्सीजन कहां से उत्पादित होती है? –
उत्तर -शैवालों से
30. निर्जलित व्यक्ति को क्या नहीं पीना चाहिए? –
उत्तर -अल्कोहल
31. पेट्रोल, मिट्टी का तेल, डीजल और तारपीन तेल में से मुख्यत: किसके लिए सीटेन संख्या गुणता प्राचल के रूप में प्रयुक्त होती है? –

उत्तर -डीजल
32. क्या विलियम वुड कैबिनेट मिशन का सदस्य था? –
उत्तर -नहीं
33. कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित है? –
उत्तर – इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान
34. मध्य प्रदेश में पीतमपुर को किसके लिए जाना जाता है? –
उत्तर -ऑटोमोबाइल
35. भारत में कौन-सा राज्य एस्बेस्टस का सर्वाधिक उत्पाकद है? –
उत्तर -राजस्थान
35. भारतीय दूरस्थ संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) कहाँ स्थित है? –
उत्तर -देहरादून
36. जाएर, नाइजर, नील और अमेजन नदियों में से कौन-सी विषुवत, रेखा को दो बार पार करती है? –
उत्तर – जाएर
37. जापान का सबसे व्यस्त समुद्रपत्तन कौन-सा है? –
उत्तर – योकोहामा
38. चिसापानी गॉर्ज कहां स्थित है? –
उत्तर – नेपाल में
39. किस द्वीपसमूह को ‘शीप द्वीप’ कहा जाता है? –
उत्तर – फरो द्वीप
40. स्मार्ट सिटीज मिशन में जल तथा मलजल (सीवरेज) का वित्तपोषण जिस राजस्व से होगा, वह कर कौनसा है? –
उत्तर – चुंगी तथा प्रवेश कर
41. वर्ष 2014 में विश्व के 186 देशों में मानव विकास सूचकांक में भारत का कौनसा स्थान था? –
उत्तर – 130वाँ
42. वर्ष 2013-14 में संघीय सरकार के कर आगम साधनों में सबसे बड़ा स्रोत कौनसा था? –
उत्तर – सामूहिक कर
43. जगनणना 2011 के अनुसार किस राज्यों में शिशु मृत्यु दर सबसे कम थी? –
उत्तर – केरल
44. पेरिस में कौन-सा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन सम्पन्न हुआ? –
उत्तर – 21वाँ
45. भारत और अमेरिका के मध्य विदेशी खाता कर अनुपालन अधिनियम (एफएटीसीए) कब से क्रियाशील हुआ है? –
उत्तर – 30 सितम्बर, 2015
46. किस संगठन (संस्था) ने भारत के आर्थिक विकास पथ को ‘रोजगारविहीन’, ‘जड़विहीन’, ‘निष्ठुर’, ‘आवाजविहीन’ तथा ‘भविष्यरहित’ कहा है? –
उत्तर – यूएनडीपी
47. क्या पी. चिदम्बरम योजना आयोग का उपाध्यक्ष रहे है? –
उत्तर – नहीं
48. कौन-सा एक सूचकांक भारत में गरीबी की तीव्रता की माप के लिए सबसे उपयुक्त है? –
उत्तर – बहुआयामी गरीबी सूचकांक
49. 3 दिसम्बर, 2015 को भारत के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर भारत के कौन से नंबर के मुख्य न्यायाधीश हैं? –
उत्तर – 43वें
50. एशेज डायरी 2015 पुस्तक किसने लिखी गई है? –
उत्तर – एम. क्लार्क

 

 


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1715

Trending Articles