मोदी चीन बॉर्डर पर मनाएंगे दिवाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी दीपावली देश के जवानों के बीच मनाएंगे। बताया जा रहा कि पीएम इस बार उत्तराखंड के माणा पोस्ट पर दीपावली मनाने जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक आईटीबीपी ने पीएम की अगवानी की तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी तक पीएम मोदी कश्मीर में जवानों के बीच दीपावली मनाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज धनतेरस के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी धनतेरस पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
नरेंद्र मोदी इस बार भी दिवाली जवानों के साथ मनाएंगे। इस बार वे उत्तराखंड में भारत-चीन बॉर्डर इलाके में माना पोस्ट पर तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात करेंगे। शनिवार को मोदी चमोली डिस्ट्रिक्ट पहुंचेंगे। पहले बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इस दौरान उनके साथ नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल भी होंगे।
- केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि पीएम मोदी उत्तराखंड के माना टाउन में दिवाली मनाएंगे।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी 29 अक्टूबर को सुबह दिल्ली से वायुसेना के खास विमान से गौचर पहुंचेंगे।
- सुबह पहले वह भगवान बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद माना में मौजूद आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे, चाय नाश्ता भी करेंगे।
- उत्तराखंड में चीन से लगे बॉर्डर पर माना भारत का आखिरी गांव है।
- पीएम बनने के बाद मोदी लगातार तीसरी बार जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।
- पिछले साल उन्होंने अमृतसर के खासा में डोगराई वॉर मेमोरियल का दौरा किया था।
- जबकि 2014 में सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर आर्मी पोस्ट है।
लोगों से की है जवानों को शुभकामनाएं भेजने की अपील - मोदी ने बीते सोमवार को लोगों से अपील की थी कि वह आर्मी और सिक्युरिटी फोर्सेज पर्सनल को दिवाली पर अपनी शुभकामनाएं भेजें।
- महोबा में एक रैली में मोदी ने कहा था- ‘मैंने लोगों से अपील करता हूं कि वे दीवाली पर आर्मी, नेवल फोर्स, एयर फोर्स और सभी सिक्युरिटी फोर्सेज के जवानों को अपनी शुभकामनाएं भेजकर उनका मनोबल बढ़ाएं।’
आइए दिवाली पर सीमा की निगरानी कर रहे जवानों के साहस को याद करें – जय हिंद |