गणतंत्र दिवस पर शायरी | 26 जनवरी मेसेज SMS – कैसे करे
जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आई
तारों की भाषा भारत ने दुनिया को पहले सिखलाई
देता ना दशमलव भारत तो यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था
धरती और चाँद की दूरी का अंदाज़ा लगाना मुश्किल था
सभ्यता जहाँ पहले आई, पहले जन्मी है जहाँ पे कला
अपना भारत वो भारत है जिस के पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा, यूँ आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और बढ़े, बढ़ता ही रहे और फूले फले
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहनेवाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ
काले गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है
जिसे मान चूकी सारी दुनिया, मैं बात वही दोहराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ
जीते हो किसी ने देश तो क्या, हमने तो दिलों को जीता है
जहाँ राम अभी तक है नर में, नारी में अभी तक सीता है
इतने पावन हैं लोग जहाँ, मैं नीत नीत शीश झुकाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ
इतनी ममता नदियों को भी, जहाँ माता कह के बुलाते हैं
इतना आदर इंसान तो क्या, पत्थर भी पूजे जाते हैं
उस धरती पे मैने जनम लिया, ये सोच के मैं इतराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान;
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान;
सब धर्मों को देकर मान रचा गया इतिहास;
इसीलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
गणतंत्र दिवस की बधाई !
क्यों मरते हो यारो सनम के लिए
न देगी दुप्पटा कफन के लिए
मरना है तो मरो वतन के लिए
तिरंगा तो मिले गा कफन के लिए
असली गणतंत्र तभी बनता है जब संविधान कागज से निकलकर आम लोंगो के जिंदगी में शामिल हो जाये।
आओ कुछ ऐसा कर दिखाएँ कि सब को हम पर मान हो जाये।
गणतंत्र दिवस की हार्दीक शुभ कामनायें!
कर जज्बे को बुलंद जवान
तेरे पीछे खड़ी अवाम
हर पत्ते को मार गिराएंगे
जो हमस देश बटवायेंगे
भले हाथो में चूड़ी खनके
छन छन करते पायल झुमके
पर देश की हैं हम प्रचंड नारी
वक्त पड़ने पर उठाएंगे तलवार भारी